अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई भारत पहुंचे

आज उनका राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक रुप से स्वागत किया जायेगा। करजई श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (दक्षेस) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद सीधे नई दिल्ली आये हैं।
अपने भारत प्रवास के दौरान वह राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उपराष्टप्रति हामिद अंसारी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अघ्यक्ष सोनिया गांधी, विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी और विपक्ष के नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात करेगें।


Click it and Unblock the Notifications