यूपी में मोबाइल पर मंडियों के भाव

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने यूपी ईस्ट के उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए बीएसएनएल और मंडी परिषद के बीच करार हुआ है। उपभोक्ता 12555 नंबर डायल कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
बीएसएनएल के जनरल मैनेजर (बिजनेस एंड डेवलपमेंट) एस.जी. कौशल ने बताया कि बीएसएनएल और मंडी परिषद में करार हो चुका है। दोनों के सर्वर आपस में जोड़ दिए गए हैं और तकनीकी परीक्षण का काम चल रहा है।
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को इस योजना व्यावसायिक शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
मंडी भाव जानने के लिए उपभोक्ताओं को 12555 नंबर डायल करना होगा, जिसका शुल्क एक रुपये प्रति मिनट निर्धारित किया गया है।
श्री कौशल ने बताया कि इसके अलावा पूरे देश की मंडियों को 'ऑनलाइन इंटरेक्टिव वायस रिकॉर्डेड सिस्टम' (आईवीआरएस) के जरिए जोड़ने की तैयारियां चल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications