भारत से मुक्त व्यापार करेगा बांग्लादेश

Joining hands
ढाका, 4 अगस्त। बांग्लादेश भारत के साथ अब मुक्‍त व्‍यापार करेगा। इस संबंध में बांग्‍लादेश ने भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर का फैसला लिया है।

इन देशों के बीच हुए बहुपक्षीय व्यापार समझौते की विफलता को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकार ने यह निर्णय वाणिज्य मंत्रालय में वाणिज्य व शिक्षा सलाहकार हुसैन जिल्लूर रहमान की अध्‍यक्षता में हुई शेयरधारकों व विशेषज्ञों की बैठक में लिया।

भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर होने वाली बातचीत में परिवहन व क्षेत्रीय संपर्क जैसे मुद्दे स्वाभाविक तौर पर उठेंगे। इन तीनो देशों में स्थित बांग्लादेश के उच्चायोग को इस मामले में अपनी राय देने के लिए कहा गया है। विश्व व्यापार संगठन व दक्षेस शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पाने की वजह से बांग्लादेश सरकार को यह कदम उठाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+