भारत अफगानिस्तान को 45 लाख डॉलर की अतिरिक्त मदद देगा

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने काबुल स्थित अपने दूतावास पर हमले के बावजूद अफगानिस्तान में जारी पुनर्निर्माण कार्यों के लिए सोमवार को 45 लाख डॉलर की अतिरिक्त सहायता राशि देने की घोषणा की, जबकि दोनों देशों ने आतंकवाद का मिलकर मुकाबला करने का संकल्प व्यक्त किया।

भारत की यात्रा पर आए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के साथ बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, "यह हमला भारत और अफगानिस्तान की मैत्री पर किया गया था। हम आतंकवाद का सामना एकजुट होकर और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।"

करजई श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग सम्मेलन(सार्क) के 15 वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद रविवार को भारत की दो दिन की सरकारी यात्रा पर आए थे।

भारत ने अपने काबुल दूतावास पर हुए हमले के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने का आरोप लगाया है। इस हमले में एक भारतीय राजनयिक, एक रक्षा प्रतिनिधि और 50 अन्य लोग मारे गए थे।

करजई ने भी इस हमले के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ होने का संकेत दिया था।

प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान को लोकतांत्रिक, स्थिर देश बनाने के प्रयासों में भारत की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण कार्यो के लिए 45 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की।

भारत की इस ताजा घोषणा के साथ ही अफगानिस्तान को उसकी ओर से मिलने वाली सहायता राशि 1.2 अरब डॉलर हो जाएगी और वह अफगानिस्तान के लिए प्रमुख दानदाता देशों में शुमार हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+