लोकसभा समिति ने देखी 'वोट के बदले नोट' सीडी

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा में गत माह की 22 तारीख को विश्वास मत के दौरान उजागर हुए 'वोट के बदले नोट' प्रकरण संबंधी सीडी को लोकसभा की सात सदस्यीय समिति ने सोमवार को देखा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सांसद अशोल अर्गल, फग्गन सिंह कुलस्ते और महावीर भगोरा ने लोकसभा में विश्वास मत पर बहस के दौरान ही नोटों की गड्डियां लहरा दी थीं। सात सदस्यीय समिति के प्रमुख कांग्रेस सांसद वी. किशोर चंद्र देव इस संबंध में गुरुवार को तीनों सांसदों का वक्तव्य लेंगे।

सीडी को देखने के बाद देव ने संवाददाताओं को बताया, "हमने आज ऑडियो और वीडियो टेप को देखा। हमने लोकसभा सचिवालय से समिति के सदस्यों के लिए इसकी प्रतिलिपि बनाने के लिए कहा है।"

देव ने कहा कि इस प्रकरण का स्टिंग ऑपरेशन करने वाले चैनल सीएनएन-आईबीएन से कहा गया है कि वह 11 अगस्त को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अपने प्रतिनिधि को भेजे।

सात सदस्यीय पैनल का गठन लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने किया था। माना जा रहा है कि समिति 11 अगस्त तक अपना रिपोर्ट पेश करेगी। हालांकि, देव ने कहा कि रिपोर्ट पेश करने को लेकर उन्हें जल्दबाजी नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+