कराची के तालिबानीकरण के खिलाफ अल्ताफ की चेतावनी
कराची, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने कराची के नागरिकों को शहर के तालिबानीकरण के प्रयासों के खिलाफ चेतावनी देते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से इसे रोकने के उपाय करने का आग्रह किया है।

रविवार को लंदन से एमक्यूएम कार्यकर्ताओं को टेलीफोन के माध्यम से संबोधित करते हुए वहां निर्वासित जीवन बिता रहे अल्ताफ हुसैन ने कहा,"सिंध के लोग कराची को तालिबान के नियंत्रण वाला शहर बनने की कभी अनुमति नहीं देंगे।"
लाउडस्पीकरों से प्रसारित उनके भाषण को महिलाओं, बच्चों सहित भारी संख्या में एमक्यूएम कार्यकर्ताओं ने सुना।
'डान' समाचार पत्र ने सोमवार को लिखा है कि उन्होंने कई घटनाओं का उल्लेख किया जिनसे संकेत मिलता है कि जेहादी तालिबानी तरीके के शरिया कानून को शहर पर थोपना चाहते हैं।
अल्ताफ हुसैन ने इस्लामाबाद की लाल मस्जिद के मौलाना अब्दुल अजीज की पत्नी उम्मा हसन की गतिविधियों पर विशेष रूप से चिंता व्यक्त की। उम्मा ने हाल में मदरसों में प्रमाण पत्र बांटने के बहाने कराची के जेहादी तत्वों से मुलाकात की थी।
1965 में स्थापित लाल मस्जिद अफगानिस्तान में 1979-89 के दौरान सोवियत कब्जे के विरोध में लड़ाकुओं को भर्ती करने का प्रमुख केंद्र बनकर उभरी। गौरतलब है कि तीन जुलाई 2007 को लाल मस्जिद के छात्रों और सेना के बीच हुए खूनी संघर्ष में 20 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications