बराक ओबामा व दलाई लामा से आप भी जुड़े हुए हैं!

लंदन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। क्या आप जानते हैं कि बराक ओबामा या दलाई लामा जैसी चर्चित हस्तियों से आप भी कहीं न कहीं जुड़े हुए हैं। आपको यह सुनकर आश्चर्य लग रहा होगा लेकिन एक नए अध्ययन में इसकी पुष्टि हुई है कि दुनिया का हर इंसान कहीं न कहीं एक दूसरे से परिचित है।

शोध में कहा गया है कि धरती पर हर इंसान 'सिक्स डिग्री ऑफ सेपरेशन' के सिद्धांत पर एक दूसरे से जुड़े हुआ है। यह निष्कर्स माइक्रोसाफ्ट के शोधकर्ताओं ने 18 करोड़ लोगों के ई-मेल का विश्लेषण कर निकाला है।

सिक्स डिग्री सेपरेशन थ्योरी सन 1994 में चर्चित हुई थी। इसकी खोज पेंसिल्वेनिया के अल्ब्राइट कॉलेज के छात्रों ने की। इस थ्योरी के तहत माना जाता है कि आप जिस व्यक्ति को जानते हैं उससे आप एक कदम दूर हैं, और जिस व्यक्ति को आप जानते हैं उसे जानने वाले व्यक्ति से आप दो कदम दूर है। इस तरह धरती का हर आदमी एक-दूसरे से औसतन छह कदमों की दूरी पर है।

तीस अरब ई-मेल का अध्ययन करने के बाद शोधकर्ताओं ने कहा कि इस दुनिया की 6.6 अरब की जनसंख्या में कोई भी दो आदमी 6.6 कदम की दूरी पर है।

शोधकर्ता इरिक होर्वित्ज और उनके साथी जुर लेस्कोवेक ने अध्ययन के लिए माइक्रोसाफ्ट मैसेंजर के डाटाबेस का इस्तेमाल किया। शोधकर्ताओं ने डाटाबेस से 18 अरब अलग-अलग जोड़ों को जोड़ने वाली श्रृंखला का अध्ययन किया और पाया कि इसके बीच औसत दूरी 6.6 कदमों की है और इनमें से 78 फीसदी जोड़े सात या उससे कम कदमों की दूरी पर जुड़े हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+