बुंदेलखंड का कुख्यात दस्यु सरगना ठोकिया मारा गया
चित्रकूट, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बुंदेलखंड क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुका कुख्यात दस्यु सरगना ठोकिया को उत्तरप्रदेश विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) की एक टीम ने आज सुबह एक मुठभेड़ में मार गिराया।
चित्रकूट, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बुंदेलखंड क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुका कुख्यात दस्यु सरगना ठोकिया को उत्तरप्रदेश विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) की एक टीम ने आज सुबह एक मुठभेड़ में मार गिराया।
बताया जा रहा है कि एसटीएफ और ठोकिया की मुठभेड़ चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिलखोरी गांव के जंगलों में हुई।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमिताभ यश समेत कोई भी अधिकारी अभी घटना के बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहा है।
उधर, चित्रकूट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी.के. राय ने आईएएनएस से ठोकिया के मारे जाने की पुष्टि की। पर इससे ज्यादा उन्होंने भी कुछ बताने से इनकार कर दिया।
पुलिस के मुताबिक दस्यु सरगना ठोकिया पर 50 से ज्यादा हत्या, डकैती और अपहरण के मामले दर्ज थे और सरकार ने उसपर पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications