उप्र में बैंक में छापा, 30 लाख रुपये के जाली नोट बरामद
सिद्धार्थनगर, 4 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा में रिजर्व बैंक की टीम द्वारा की गई छापामारी में तीस लाख रुपये का जाली नोट बरामद हुआ। साथ ही 70 लाख रुपये का घपला भी सामने आया। इस मामले में बैंक के कैशियर समेत 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक ए.के. चतुर्वेदी ने आईएएनएस को बताया कि विशेष कार्रवाई दल (एसटीएफ) द्वारा पिछले दिनों पांच लाख रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार हुआ आबिद ने पूछताछ में बताया था कि उसने जाली नोट कैशियर सुधाकर त्रिपाठी से लाया था, जिसके बाद पुलिस ने सुधाकर को 29 जुलाई को हिरासत में ले लिया था।
चतुर्वेदी ने कहा कि पूछताछ में उसने बताया कि वह बैंक में ही जाली नोटों को खपाता था। पुलिस द्वारा इसकी सूचना रिजर्व बैंक के अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद सोमवार को बैंक में छापा मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।











Click it and Unblock the Notifications