पारसी दंपत्ति को अब भी उम्मीद खोया पुत्र मिलने की आस
अहमदाबाद, 4 अगस्त (आईएएनएस)। जेबुन्निसा शेख को 2002 में भड़के दंगों में बिछुड़ा अपना बेटा मुजफ्फर छह साल की तलाश के बाद मिल जाने के बाद पारसी दंपत्ति रूपा और दारा मोदी को भी उम्मीद जगी है कि उनका लापता बेटा भी किसी दिन जरूर मिल जाएगा।

मोदी दंपत्ति का 14 वर्षीय बेटा अजहर गोधरा कांड के ठीक एक दिन बाद 28 फरवरी 2002 को उस समय लापता हो गया था, जब भीड़ ने गुलबर्ग सोसाइटी स्थित उनके घर पर हमला किया था। गुजरात में फैले इन दंगों में 1000 से ज्यादा लोगों की जानें गईं थीं।
रूपा ने आईएएनएस को बताया, "जेबुन्निसा के साथ हुई घटना ने हमारी हिम्मत बढ़ा दी है। हमें उम्मीद है कि हमारा बेटा मिल जाएगा, मुझे पता है कि वो जिंदा है।"
उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन से आज तक मोदी परिवार अपने बेटे की राह देख रहा है। उसकी बहन बिनाफर जो इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही है उसे एक प्यारे भाई के रूप में याद करती है।
गौरतलब है कि फिल्मकार राहुल ढोलकिया ने मोदी परिवार की इस त्रासदी पर 'परजानिया' नामक फिल्म बनाई थी, जिसे काफी सराहना भी मिली थी।
रूपा ने बताया कि यह फिल्म देखने के बाद देश भर से लोगों ने उन्हें फोन किया और कहा कि उन्होंने हमारे बेटे को कहीं देखा है इस बात ने भी उन्हें अपने बेटे की खोज जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**

Click it and Unblock the Notifications