यात्रियों को रास्ता दिखाता है कल्लुमूटी

तिरूवनंतपुरम, 4 अगस्त (आईएएनएस)। केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम के रेलवे स्टेशन पर उतरते ही यात्रियों को ऑटो-रिक्शा ढूंढने के लिए खास मशक्कत नहीं करनी पड़ती, क्योंकि उन्हें राह दिखाने के लिए कल्लुमूटी वहां हरदम मुस्तैद रहता है।

कल्लुमूटी कोई और नहीं, बल्कि पांच बरस का एक कुत्ता है, जो अपने इसी श्रमदान की वजह से रेलवे स्टेशन तथा नजदीकी बस अड्डे के ऑटो-रिक्शा चालकों में बेहद लोकप्रिय है।

रोजाना पौ फटते ही कल्लुमूटी रेलवे स्टेशन में अपनी ड्यूटी में जुट जाता है और ट्रेन से उतरते यात्रियों को ध्यान आकृष्ट करने के लिए भोंकने लगता है।

खास तौर पर रात के समय तो कल्लुमूटी की सेवाएं यात्रियों के बहुत काम आती हैं। अंधेरे में ऑटो खोजना सहज नहीं है, लिहाजा कल्लुमूटी मदद का हाथ बढ़ाता है और उन्हें ऑटो रिक्शा तक ले जाता है।

जैसे ही यात्री ऑटो में बैठ जाते हैं, वह पुन: भोंकता है, मानो उन्हें प्रस्थान करने का संकेत देता है। कल्लुमूटी पिछले पांच साल से ही यह काम कर रहा है।

सन्नी नाम के ऑटो-रिक्शा चालक ने बताया कि वह तिरूवनंतपुरम के कल्लुमूटी का रहने वाला है और पांच साल पहले ही उस कुत्ते को अपने साथ लाया था, इसी से उसका नाम कल्लुमूटी रख दिया गया।

दिन में कल्लुमूटी एक चाय की दुकान के सामने सुस्ताता है। यह दुकान शांता नाम की महिला चलाती है, वही कल्लुमूटी को खाने को भी देती है। कई बार तो क ल्लुमूटी आवारा कुत्तों को पकड़ने आए नगर निगम कर्मियों के चंगुल से भी बच निकला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+