ब्रिटेन में होटलों और सिनमाघरों पर आतंकवादी हमले की चेतावनी

लंदन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन में आतंकवादी हमलों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने रेस्तराओं, थिएटरों और सिनेमा हालों को संभावित हमलों के खिलाफ तैयार रहने के लिए कहा है।

गृह विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सुरक्षा कार्यालय (एनसीटीएसओ) शीघ्र ही रेस्तराओं, थिएटरों और सिनेमा हालों के लिए सुरक्षा उपायों से संबंधित दो नई निर्देश पुस्तिकाएं प्रकाशित करने वाला है।

'द टेलीग्राफ' समाचार पत्र के अनुसार एनसीटीएसओ ने किसी विशेष शहर में हमले की खुफिया सूचना से इनकार किया है, लेकिन उसका कहना है कि सुरक्षा उपायों से संबंधित पुस्तिकाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य खराब हालतों से निपटने के लिए तैयार रहना है।

एनसीटीएसओ इस महीने रात में चलने वालों व्यवसायों के लिए छोटी अवधि के आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन शुरू करने वाला है। इसमें रेस्तराओं, थिएटरों और सिनेमा हालों के प्रबंधकों तथा मौजूदा कर्मचारियों को आतंकवादी हमले के समय उसका सामना करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एनसीटीएसओ की वेबसाइट पर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से ब्रिटेन को उपजे खतरे पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि पूरी दुनिया में होने वाले आतंकवादी हमलों ने यह दिखा दिया है कि आतंकवादी ऐसी जगहों को हमले के लिए चुन रहे हैं।

एनसीटीएसओ की वेबसाइट पर कहा गया है कि इन जगहों पर तुलनात्मक रूप से कम सुरक्षा व्यवस्था और अधिक नुकसान की संभावना के कारण ये स्थान आतंकवादी हमलों के संभावित निशाने बन सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+