क्रिश्टिना एपलगेट को स्तन कैंसर
न्यूयार्क/लॉस एंलजिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिश्टिना एपलगेट के लिए एक और बुरी खबर है। ब्वाय फ्रेंड की मौत के केवल चार सप्ताह बाद इस 36 वर्षीय अभिनेत्री को स्तन कैंसर होने का पता चला है।
लेकिन अभिनेत्री के प्रवक्ता ने पीपुल मैगजीन से रविवार को कहा कि अभी स्तन कैंसर की शुरुआत है।
प्रवक्ता ने कहा कि 'द मैगनेटिक रिजोनैटिंग इमैज' (एमआरआई) टेस्ट से पता चला है कि कैंसर से जीवन को खतरा नहीं है। क्रिश्टिना अपने चिकित्सक द्वारा सुझाए गए इलाज को अपना रही हैं और वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगी।
अभिनेत्री को टीवी धारावाहिक 'मैरिड.. विद चिल्ड्रेन' व 'सामथ हू' और बोर्डवे की 'स्वीट चैरेटी' मे भूमिका के लिए जाना जाता है। स्वीट चैरेटी में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें 2005 में टोनी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था।
जुलाई के शुरू में क्रिश्टिना के 26 वर्षीय ब्वाय फ्रेंड ली ग्रिवास अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत के कारणों के बारे में पता नहीं चला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications