चीन में ग्रेनेड हमले में 21 मरे, 16 घायल (लीड-1)
उरूमकी(चीन), 4 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के पश्चिमोत्तर शिनजियांग प्रांत के काशगर क्षेत्र में सोमवार को अर्धसैनिक बलों एक शिविर को निशाना बनाकर किए गए ग्रेनेड हमले में 16 सुरक्षाकर्मी और पांच हमलावर मारे गए। इस हमले में 16 जवान घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि हमलावर सुबह हमलावर सुबह दो ट्रकों में सवार होकर आए और अर्धसैनिक बलों के शिविर की बाड़ को तोड़ते हुए अंदर दाखिल हो गए तथा उन्होंने वहां व्यायाम कर रहे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाते हुए दो ग्रेनेड दागे। हमले में 14 जवान मारे गए और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि पांच हमलावर भी मारे गए जबकि दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार हमलावरों ने बताया कि वे हैन चीन जाति के खिलाफ जेहाद छेड़ना चाहते हैं।
चीन प्रशासन ने कहा है कि इस वर्ष अब तक
12 आतंकवादी गुटों का सफाया किया जा चुका है। चीन के शिनजियांग में मुस्लिम आबादी है और यहां दशक भर से स्वतंत्रता के लिए संघर्ष जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications