कावेरी के पानी से तमिलनाड़ु में लहलहाएंगी फसलें
मेट्टुर (तमिलनाडु), 4 अगस्त (आईएएनएस)। कनार्टक में सप्ताह भर की अच्छी बारिश के बाद कावेरी नदी पर बने मेट्टर बांध में 35 हजार घन फुट पानी छोड़े जाने के बाद तमिलनाडु में फसलों की उपज और बिजली उत्पादन बढ़ने की आशा है।
तमिलनाडु के एक अधिकारी एन. विश्वनाथन ने कहा कि 35 हजार घन फुट पानी छोड़े जाने से बिजली का उत्पादन निश्चित रूप से बढ़ेगा।
पानी छोड़े जाने के बाद हजारों जोड़ों ने कावेरी में पवित्र स्नान किया। मान्यता है कि कावेरी में स्नान करने से लंबा वैवाहिक जीवन प्राप्त होता है। एक गृहणी आर.एम. विशालाक्षी ने कहा कि देवी कावेरी ने हमारी पुकार सुन ली है। इससे न केवल फसलें बढ़िया होंगी बल्कि बिजली की कमी भी जल्दी ही दूर हो जाएगी।
कावेरी के ऊपरी प्रवाह में भारी वर्षा और बांध से पानी छोड़े के कारण सत्तारूढ़ डीएमके के नेताओं ने राहत की सांस ली है। एक डीएमके विधायक ने कहा कि विपक्ष पानी और बिजली की कमी के लिए हम पर हमला करने की सोच रहा था। लेकिन शुक्र है हम कई परेशानियों से बच गए।
इसके बावजूद छह शहरों में बिजली की कमी के खिलाफ विपक्ष का विरोध जारी है।
डीएमके नेताओं को आशा है कि बिजली और पानी की स्थिति में शीघ्र ही सुधार होगा और लोग अपने काम पर वापस लौटेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications