अमरनाथ भूमि विवाद पर प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड को आवंटित की गई भूमि वापस लेने के राज्य सराकर के फैसले के खिलाफ जम्मू में पिछले एक महीने से जारी आंदोलन के हिंसक रूप लेने के मद्देनजर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

उधर, प्रधानमंत्री के निर्देश पर एक उच्चस्तरीय समिति ने जम्मू का दौरा किया और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।

गृह सचिव मधुकर गुप्ता और रक्षा सचिव विजय सिंह ने यहां स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय नेताओं से मौजूदा परिस्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

जम्मू क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर जारी आंदोलन में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे इलाके में कर्फ्यू से जनजीवन अस्त व्यस्त है।

इससे पहले रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से इस मसले के हल के सिलसिले में फोन पर बातचीत की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+