पंजाब की आवासीय कालोनी आईएसओ प्रमाणित हुई

Punjab Map
होशियारपुर, 4 अगस्त: किसी कम्‍पनी के प्रॉडक्‍ट पर आईएसओ सर्टिफिकेट देखकर उसके प्रति लोगों का विश्‍वास बढ़ जाता है। यह सर्टिफिकेट अब आवासीय कालोनी को भी प्रमाणित करेगा और पंजाब से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।

क्‍वालिटी लाइफ और इंवायर्नमेंट मैनेजमेंट में नए मानक स्थापित करते हुए पंजाब के होशियारपुर स्थित इंदिरा आवासीय कालोनी ने देश में पहला आईएसओ 14001 प्रमाण पत्र हासिल किया है।

आईएसओ प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए जरूरी उपलब्धियों को इस आवासीय कालोनी ने स्वंयसेवी संगठन क्लीन व ग्रीन होशियारपुर के संयुक्त प्रयास से हासिल किया है। संगठनों की स्थापना स्थानीय उद्यमियों ने वर्ष 2004 में की थी।

ऐसी योजना की पहल करने वाले इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (आईटीएल) के प्रबंध निदेशक दीपक मित्तल के मुताबिक इस आवासीय कालोनी द्वारा आईएसओ प्रमाण पत्र हासिल करना जीवन स्तर के मामले में देश के रिहायशी बस्तियों ने एक नई प्रतिस्‍पर्धा की शुरुआत की है। उन्‍होंने बताया कि किसी रिहायशी कालोनी को देश में पहली बार आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+