सेंसेक्स 79 अंक गिरा( लीड-1)
मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। दिन भर चले उठापटक के बाद घरेलू शेयर बाजार सोमवार को मामूली नरमी से बंद हुए। तेल, पूंजीगत वस्तुओं, व चुनिंदा ऊर्जा इकाइयों के शेयर में बिकवाली का दबाव रहा जबकि औषधि, धातु व चुनिंदा प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में तगड़ी लिवाली दर्ज की गई।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 14,503.51 के निम्नतम और 14,725.94 के उच्चतम स्तर के बीच कारोबार करते हुए अंतत: 78.82 अंक यानी 0.54 फीसदी की नरमी से 14,577.87 के स्तर पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 श्ेायरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी दिन के कारोबार की समाप्ति पर 18.20 अंक यानी 0.41 फीसदी की नरमी से 4,395.35 के स्तर पर देखा गया। दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी 4,436.15 और 4,362.90 के उच्चतम व निम्नतम स्तर पर देखा गया।
बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में हालांकि दिन के कारोबार की समाप्ति पर तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक जहां 99.98 अंक यानी 1.77 फीसदी की तेजी से 5,742.72 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं स्मालकैप सूचकांक 123.24 अंक यानी 1.77 फीसदी की मजबूती से 7,103.34 के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई में आज दिन के कारोबार के दौरान कुल 1,988 शेयरों के भाव में मजबूती देखी गई। कुल 972 शेयरों के भाव गिरे जबकि कुल 196 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications