जम्मू में तनाव बरकरार, सोनिया ने राजनाथ से बात की (राउंडअप)

जम्मू, 4 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीअमरनाथ भूमि विवाद के चलते लगाए गए कर्फ्यू का प्रदर्शनकारियों द्वारा उल्लंघन किए जाने के बाद सेना ने रविवार को जम्मू और अन्य कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में फ्लैग मार्च किया। वहीं, राज्य सरकार ने प्रदर्शनों को उकसाने वाले कार्यक्रम प्रसारित करने के आरोप में दो स्थानीय टेलीविजन चैनलों को बंद करवा दिया। उधर,राज्य में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष राजनाथ सिंह से बातचीत की।

कर्फ्यूग्रस्त इलाके में जवानों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए यह फ्लैग मार्च किया। प्रदर्शनकारी श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड से वापस ली गई 40 हेक्टेयर वन भूमि उसे वापस सौंपने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। तनाव उस समय बढ़ा जब डोमाना और डिगिआना इलाकों में लोगों ने कर्फ्यू के दौरान प्रदर्शन करने शुरू कर दिए।

इस बीच सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका के बीच जम्मू क्षेत्र के दो और कस्बों में रविवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। शनिवार की रात उधमपुर और राजौरी कस्बों में कुछ सांप्रदायिक तनाव होने के बाद दोनों इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

उधर, एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में राज्य में शांति बनाए रखने के लिए सोनिया गांधी ने राजनाथ सिंह से टेलीफोन पर बातचीत की। सूत्रों के अनुसार उन्होंने भाजपा अध्यक्ष से पार्टी कार्यकर्ताओं से जम्मू में शांति स्थापित करने में सहायता करने की अपील की, साथ ही जम्मू मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने की भी अपील की।

दूसरी ओर, जम्मू और सांबा जिलों में पहले ही कर्फ्यू लगा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए सेना को बुलाया गया है। गौरतलब है कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को 40 हेक्टेयर वन्य भूमि सौंपने का फैसला वापस लेने पर यहां हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच तनाव फैल गया था। पुलिस महानिरीक्षक के. राजेंद्र ने आईएएनएस को बताया, "यह कदम सावधानी के तौर पर उठाया गया है।" उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रविवार को अब तक कोई अवांछित घटना नहीं हुई है।

उधर, एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में विरोध प्रदर्शनों को उकसाने वाले कार्यक्रम प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए दो स्थानीय टेलीविजन चैनलों को बंद करवा दिया है।

नागरिक और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा बलों के साथ 'जेके चैनल' और 'टेक 1' के कार्यालय में जाकर उनको नोटिस दिया जिसमें कहा गया है कि उनके चैनल 'लोगों के बीच हिंसा को बढ़ावा देने वाले,उन्हें उत्तेजित करने वाले तथा जम्मू में हो रहे प्रदर्शनों की एकतरफा छवि पेश करने वाले कार्यक्रम प्रसारित कर रहे हैं।'

ये दोनों टेलीविजन चैनल अपने नेटवर्क की सहायता से जम्मू शहर में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैनलों का प्रसारण करते हैं। उनके कश्मीर घार्टी में भी कार्यालय हैं। अमरनाथ भूमि विवाद को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को उकसाने वाले कार्यक्रम प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए जम्मू के दो स्थानीय टेलीविजन चैनलों को बंद करवा दिया है।

लेकिन किसी भी सरकारी अधिकारी ने मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध के बारे में कुछ नहीं बताया। सरकारी सूत्रों के अनुसार इन दोनों चैनलों द्वारा जम्मू के प्रदर्शनों की कवरेज से सरकार असहज महसूस कर रही थी।

टेक 1 के एक कर्मचारी मीर जमीर ने आईएएनएस से कहा, "यह मेरी समझ से परे है।" लेकिन किसी भी सरकारी अधिकारी ने मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध के बारे में कुछ नहीं बताया। सरकारी सूत्रों के अनुसार इन दोनों चैनलों द्वारा जम्मू के प्रदर्शनों की कवरेज से सरकार असहज महसूस कर रही थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+