आईएईए प्रयोगशाला में प्लूटोनियम का रिसाव
विएना, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की विएना स्थित शोध प्रयोगशाला में रविवार सुबह हुई दुर्घटना के कारण प्लूटोनियम का रिसाव हो गया।
आईएईए के अनुसार यह दुर्घटना सुबह 2.30 बजे विएना से 35 किलोमीटर दूर स्थित सेबर्सड्राफ में सेफगार्ड विश्लेषण प्रयोगशाला में हुई।
आईएईए के एक बयान में कहा गया है कि एक छोटे नमूने की बोतल में दबाव बढ़ने से एक भंडारगृह में प्लूटोनियम का रिसाव हुआ है।
दुर्घटना के बाद पर्यावरण में किसी प्रकार का रेडियोएक्टिव रिसाव नहीं हुआ। लेकिन सुरक्षा के अन्य उपाय किए जा रहे हैं।
आईएईए की प्रयोगशाला में सुरक्षा के उपाय कई स्तरों पर किए गए हैं। यहां एयर फिल्टरिंग प्रणाली भी लगाई गई है जिससे पर्यावरण में ऐडियोएक्टिव विकिरण फैलने से रोका जा सके।
दुर्घटना के समय वहां कोई भी व्यक्ति काम नहीं था। जिस क्षेत्र में रिसाव हुआ है वहां सफाई होने तक किसी का जाना रोक दिया गया है।
आईएईए ने कहा कि उसने इस दुर्घटना के बारे में विएना स्थित पर्यावरण मंत्रालय को सूचित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications