आईएसआई को कमजोर करना पाक के लिए खतरनाक : मुशर्रफ

कराची, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कुछ ताकतों पर इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि खुफिया एजेंसी को कमजोर करना देश और सुरक्षा बलों को कमजोर करने जैसा है।

समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' में छपी खबर के मुताबिक मुशर्रफ ने कहा, "आईएसआई पाकिस्तान का पहला सुरक्षा कवच है और लोगों को इस तरह के षडयंत्र से पाकिस्तान को बचाना चाहिए। आईएसआई को कमजोर करने का मतलब होगा आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को कमजोर करना।"

मुशर्रफ ने व्यापारियों और उद्योगपतियों द्वारा आयोजित रात्रिभोज में यह बात कही।

मुशर्रफ के मुताबिक, "आईएसआई के खिलाफ षड़यंत्र का उद्देश्य पाकिस्तान को अपमानित करना है। आईएसआई राष्ट्र के लिए काम करने वाली संस्था है, जो देश की स्थिरता के लिए काम करती है।"

कई विवादों के केंद्र में रही आईएसआई परीक्षा की घड़ी से गुजर रही है। दरअसल, अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए पिछले माह काबुल में भारतीय दूतावास पर हुए हमले के बारे में आईएसआई और हमलावरों के बीच हुई बातचीत का प्रमाण जारी करने जा रही है।

पिछले माह प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात में अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्पष्ट तौर पर पूछा था कि आईएसआई का वास्तविक प्रमुख कौन है।

आईएसआई को प्रधानमंत्री सचिवालय के बजाय आंतरिक मंत्रालय को रिपोर्ट करने संबंधी आदेश को अभी तक वापस नहीं लिए जाने के कारण भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

26 जुलाई को आईएसआई और इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) को आंतरिक मंत्रालय के अधीन किए जाने संबंधी कैबिनेट के नोटिफिकेशन के बाद सरकार ने स्पष्ट किया था कि खुफिया एजेंसी प्रधानमंत्री के अधीन रहेगी और पूर्व के नोटिफिकेशन की गलत व्याख्या की गई।

अगले दिन अधिकतर मीडिया ने इसे मुशर्रफ के दबाव में बदला गया फैसला करार दिया था लेकिन अभी तक पूर्व की अधिसूचना को बदलने के लिए कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+