सप्ताह के शुरुआती दिन नरम रहे शेयर बाजार (राउंड अप)

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। एशियाई शेयर बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों के मद्देनजर घरेलू शेयर बाजार सोमवार को मामूली नरमी से बंद हुए। दिन भर चले उतार चढ़ाव के दौरान तेल, पूंजीगत वस्तुओं, व चुनिंदा ऊर्जा इकाइयों के शेयर में बिकवाली का दबाव रहा जबकि औषधि, धातु व चुनिंदा प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में तगड़ी लिवाली दर्ज की गई। घरेलू शेयर बाजारों के बंद होने के समय यूरोपीय शेयर बाजारों में मिश्रित रुख देखने को मिल रहे थे।

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। एशियाई शेयर बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों के मद्देनजर घरेलू शेयर बाजार सोमवार को मामूली नरमी से बंद हुए। दिन भर चले उतार चढ़ाव के दौरान तेल, पूंजीगत वस्तुओं, व चुनिंदा ऊर्जा इकाइयों के शेयर में बिकवाली का दबाव रहा जबकि औषधि, धातु व चुनिंदा प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में तगड़ी लिवाली दर्ज की गई। घरेलू शेयर बाजारों के बंद होने के समय यूरोपीय शेयर बाजारों में मिश्रित रुख देखने को मिल रहे थे।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 14,503.51 के निम्नतम और 14,725.94 के उच्चतम स्तर के बीच कारोबार करते हुए अंतत: 78.82 अंक यानी 0.54 फीसदी की नरमी से 14,577.87 के स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 श्ेायरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी दिन के कारोबार की समाप्ति पर 18.20 अंक यानी 0.41 फीसदी की नरमी से 4,395.35 के स्तर पर देखा गया। दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी 4,436.15 और 4,362.90 के उच्चतम व निम्नतम स्तर पर देखा गया।

बीएसई में आज दिन के कारोबार के दौरान कुल 1,988 शेयरों के भाव में मजबूती देखी गई। कुल 972 शेयरों के भाव गिरे जबकि कुल 196 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में हालांकि दिन के कारोबार की समाप्ति पर तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक जहां 99.98 अंक यानी 1.77 फीसदी की तेजी से 5,742.72 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं स्मालकैप सूचकांक 123.24 अंक यानी 1.77 फीसदी की मजबूती से 7,103.34 के स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई में आज जिन कंपनियों के शेसरों के भाव चढ़े उनमें मारुति, जयप्रकाश एसोसिएट्स व हिंडाल्को प्रमुख हैं। डीएलएफ, भेल व एल एंड टी के शेयरों के भाव गिरे।

इससे पहले बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सुबह दस बजकर 35 मिनट पर 32.58 अंक यानी 0.22 फीसदी की नरमी से 14,624.11 के स्तर पर दर्ज किया गया। बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में हालांकि शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।

मिडकैप सूचकांक जहां 51.58 अंक यानी 0.91 फीसदी की तेजी से 5,694.32 के स्तर पर देखा गया, वहीं स्मालकैप सूचकांक 55.97 अंक यानी 0.80 फीसदी की मजबूती से 7,036.07 के स्तर पर दर्ज किया गया।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 श्ेायरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी दिन के शुरुआती कारोबार में 0.14 फीसदी की नरमी से 4,407.50 के स्तर पर देखा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+