अहमदाबाद के धार्मिक समूह ने बनाया विश्व का विशालतम झंडा

अहमदाबाद, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अहमदाबाद के एक धार्मिक समूह द्वारा अंबाजी मंदिर के लिए 415 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा झंडा शायद दुनिया का सबसे बड़ा झंडा हो सकता है।

अहमदाबाद, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अहमदाबाद के एक धार्मिक समूह द्वारा अंबाजी मंदिर के लिए 415 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा झंडा शायद दुनिया का सबसे बड़ा झंडा हो सकता है।

इस झंडे को बनाने वाले व्यासवादी पगपद संघ के अध्यक्ष चक्कूभाई पटेल ने कहा, "पिछले 14 वर्ष से संघ के सदस्य अंबाजी मंदिर के दर्शन के लिए जाते हैं और हमने अंबाजी मंदिर के लिए सबसे बड़ा झंडा बनाने का निर्णय लिया।"

चक्कू भाई पटेल ने कहा कि अंबाजी मंदिर तक झंडा ले जाने के लिए यात्रा 21 अगस्त से शुरू होगी, 28 अगस्त को झंडा मंदिर में पहुंचेगा।

उन्होंेने बताया कि झंडे के बारे में गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स को एक पत्र भेजा गया था। उन्होंेने हमें आईडी नंबर और सदस्यता की स्वीकृति का पत्र भेजा है। अब केवल झंडे के आकार के बारे में प्रमाण उपलब्ध करवाना बाकी है।

पटेल बताया कि यद्यपि हमने गिनीज बुक को भेजे गए पत्र में झंडे की लंबाई 411 फीट बताई है लेकिन वास्तव में उसकी लंबाई 415 फीट है।

संघ ने इस झंडे का मूल्य चुकाया है और स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन करीब 20,000 लोग इसकी कीमत में योगदान देने के लिए पांच-पांच रुपये देंगे। पटेल ने कहा कि वे किसी से भी पांच रुपये से अधिक नहीं लेंगे।

संघ के पास अपनी गतिविधियां चलाने के लिए एक सामुदायिक भवन 'नव वदाज' के आलावा कोई अन्य कार्यालय नहीं है।

देवी अंबा का अंबाजी मंदिर गुजरात-राजस्थान सीमा के निकट अरावली पहाड़ियों की तलहटी में स्थित इसी नाम के गांव में स्थित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+