कैंसर कारक पदार्थो को खाने वाला सूक्ष्मजीव मिला
सिडनी, 4 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने सूक्ष्मजीवों के एक ऐसे समूह का पता लगाया है जो प्रदूषित वातावरण में मौजूद कैंसर के लिए उत्तरदायी पदार्थों को खाकर नष्ट कर देते हैं।
दक्षिणी आस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के मेघ मल्लावारापु ने पता लगाया है कि मिट्टी में रहने वाला यह जीवाणु 'बीटेक्स' (बेंजीन, टाल्विन, एथिल-बेंजीन और जाइलिन से मिलकर बना ) नामक रसायन को खाकर नष्ट देता है। यह रसायन मनुष्य में कैंसर, तंत्रिका संबंधी बीमारियों तथा अन्य कई प्रकार के रोगों से संबंधित है।
मल्लावारापु ने बताया कि पुराने सर्विस स्टेशनों, वर्कशॉप्स, गैराज आदि के निकट यह रसायन प्राय: जमीन में पाया जाता है।
मल्लावारापु रविवार को पांचवीं विश्व इंवायरमेंटल टाक्सिकोलॉजी और केमिस्ट्री कांग्रेस' में अपना अध्ययन प्रस्तुत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थो से प्रभावित क्षेत्रों के अध्ययन के दौरान ही उन्होंने देखा कि कुछ किस्म के जीवाणुओं में बीटेक्स के प्रति उच्च प्रतिरोधक क्षमता होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications