आनंद ने मैंज शतरंज खिताब 11वीं बार जीतकर इतिहास रचा

मैंज (जर्मनी), 4 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने रविवार को मैंज में आयोजित 13वीं 'ग्रेनकेलीजिंग रैपिड विश्व शतरंज' प्रतियोगिता जीत ली है। उन्होंने फाइनल में युवा खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को पराजित किया। यह रिकार्ड 11वां मौका था जब आनंद ने यह खिताब हासिल किया।

रैपिड एंड ब्लिट्ज श्रेणी में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाने वाले आनंद ने चार दौर के फाइनल में पहले दो मुकाबले जीत कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी। तीसरा मुकाबला बराबरी पर छूटते ही उनकी जीत तय हो गई बाद में चौथा और अंतिम मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।

फाइनल के पहले मुकाबले में आनंद ने सिसीलियन ड्रैगन से शुरुआत की और 50वीं चाल के बाद आसान जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने कैटलान से शुरुआत की और आनंद ने एक बार फिर 50वीं चाल में जीत हासिल की। बाकी दोनों मुकाबले बराबरी पर छूटे। इस तरह आनंद ने फाइनल में 3-1 की जीत हासिल की।

इससे पहले लीग मुकाबले में भी आनंद ने एलेक्जेंडर मोरोजेविच पर दो बार जीत दर्ज की थी जबकि कार्लसन और जूडिट पोलगर से उनका मुकाबला दोनों बार बराबरी पर छूटा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+