मुलायम, अमर, लालू और पासवान की सीडी फर्जी : भाजपा
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव, अमर सिंह, रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान द्वारा 'वोट के बदले नोट' प्रकरण में संयुक्त रूप से जारी किए गए वीडियो टेप को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फर्जी करार दिया है।
भाजपा महासचिव अरुण जेटली ने कहा कि उमा भारती की फर्जी सीडी को अमर सिंह ने एक डाक्यूमेंट्री बना दी है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को देश और भारत सरकार के लिए शर्मनाक घटना करार दिया।
जेटली ने कहा, "रिश्वत के आधार पर बची केंद्र सरकार ने जैसे कोई फर्जी मामले की उप समिति बना दी है। अब सरकार के मंत्री फर्जी मामले में 'अमर सिंह कंपनी' के समर्थन में आ गई है।"
उल्लेखनीय है कि गत माह की 22 तारीख को विश्वास मत के दौरान उजागर हुए 'वोट के बदले नोट' प्रकरण में सोमवार को उस समय नया मोड़ आ गया जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के तीन घटक दलों ने एक नई सीडी जारी की, जिसमें दिखाया गया है कि भाजपा ने इस पूरे प्रकरण को प्रायोजित करवाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications