क्रिकेट वनडे टीम के चयन के लिए बैठक गुरुवार को
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका में चल रहे एशिया कप के एकदिवसीय मुकाबले और पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्राफी एकदिवसीय मुकाबले के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव निरंजन शाह ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, "इसके लिए भारतीय चयनकर्ताओं की मुंबई में गुरुवार दोपहर बैठक होगी।"
भारतीय टीम अभी श्रीलंका में टेस्ट मैच खेल रही है। श्रीलंका के साथ अंतिम टेस्ट मैच 8 अगस्त को खेला जाना है। इसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच 5 एकदिवसीय मुकाबले खेले जाने हैं। आइडिया कप के बाद भारतीय टीम को पाकिस्तान में चैंपियंस ट्राफी खेलना है।
भारतीय एकदिवसीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आईडिया कप के एकदिवसीय मुकाबले में वापसी हो सकती है। लगातार मैच खेलने के कारण हुई थकान के चलते उन्होंने एशिया कप के टेस्ट मैचों में नहीं खेलने का उन्होंने फैसला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications