चीन में पुलिस स्टेशन पर हमला, 16 पुलिसकर्मियों की मौत (लीड-3)
उरूमकी/बीजिंग(चीन), 4 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के पश्चिमोत्तर शिनजियांग प्रांत में सोमवार को एक पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में 16 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और अन्य 16 घायल हो गए। पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है।
शिनजियांग प्रांत के काशी शहर में पुलिस स्टेशन के बाहर व्यायाम कर रहे पुलिसकर्मियों पर दो संदिग्ध आतंकवादियों ने हमला बोल दिया।
ये दोनों एक कूड़ा उठाने वाले ट्रक पर सवार होकर आए थे और 14 सुरक्षाकर्मियों को चाकू माकर हत्या कर दी।
इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों ने बाद में दम तोड़ दिया। इसके अलावा आतंकवादियों ने पुलिस चौकी पर बम भी फेंके।
पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व हमले के संबंध में जानकारी दी गई थी कि मृतकों की संख्या 21 तक पहुंच गई। पहली रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने पांच हमलावरों को मार गिराया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्षेत्रीय जन सुरक्षा विभाग ने खुफिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि आतंकवादी संगठन 'ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट' (ईटीआईएम) बीजिंग ओलंपिक से पहले आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications