जनरल मोटर्स की तालेगांव इकाई में कार निर्माण सितंबर से
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स के महाराष्ट्र के तालेगांव स्थित संयंत्र में सितंबर के पहले सप्ताह से उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा। भारत में कंपनी का यह दूसरा संयंत्र है जो 1,400 करोड़ रुपये की लागत से बना है और 300 एकड़ क्षेत्र में स्थित है। अनुमान है कि संयंत्र में सालाना 1,40,000 कारों का निर्माण किया जाएगा।
भारत में कपंनी का पहला संयंत्र गुजरात के हलोल में स्थित है। यहां पहले से ही सालान 85,000 कारों का निर्माण हो रहा है। दोनों संयंत्रों के काम करना प्रारंभ करने के बाद कंपनी सालाना 2,25,000 कारों का निर्माण प्रारंभ कर देगी।
कंपनी के भारत में उपाध्यक्ष पी. बालेंद्रन ने इस विषय पर कहा, "कंपनी का भारत में यह दूसरा संयंत्र उसकी सफलता का द्योतक है। पिछले कुछ वर्षो में हमारे शेवरले ब्रांड को लोगों का भरपूर समर्थन मिला है। दो संयंत्रों के साथ हम लोगों की बढ़ती मांग को पूरा कर पाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications