नोबल पुरस्कार विजेता रूसी साहित्यकार सोल्झेनित्सिन का निधन
मास्को, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व सोवियत संघ ने निकाले गए नोबल पुरस्कार विजेता साहित्यकार अलेक्जेंडर सल्झेनित्सिन का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे।
सोवियत संघ ने विघटन के बाद सन 1994 से राजधानी मास्को के जिस इलाके में सल्झेनिस्सिन रहते थे उस इलाके के लोगों के हवाले से समाचार एजेंसी 'द इंटरफैक्स' ने यह खबर दी है।
विश्वविख्यात इस साहित्यकार को पिछले कुछ महीनों से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। कहा जा रहा था कि वे बीमार थे। सूचनाओं के मुताबिक हृदयघात के कारण उनका निधन हुआ।
सोल्झेनित्सिन की मुख्य रचना 'गुलाग आर्चिपेलैगो' थी जो सन 1973 में पश्चिमी देशों में प्रकाशित हुई थी। इसमें स्टालिन के समय के 'आतंक' का जिक्र है।
एक समय देश से निकाले जा चुके सोल्झेनित्सिन को सन 2007 में सर्वोच्च रूसी नागरिक सम्मान 'द रशियन स्टेट प्राइज' से सम्मानित किया गया।
पिछले साल सम्मान की घोषणा करते हुए रशियन एकेडमी ऑफ साइंस के अध्यक्ष यूरी ओसिपोव ने सोल्झेनित्सिन को एक ऐसा लेखक करार दिया था जिनके कामों के बिना 20वीं शताब्दी के इतिहास के बारे में सोचा नहीं जा सकता है।
सोल्झेनित्सिन की प्रमुख रचना 'एव डे इन द लाइफ ऑफ इवान डेनिसविच' सन 1963 में अंग्रेजी में प्रकाशित हुई थी। उस वक्त शीत युद्ध चरम पर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*