भारत में लगेगा पहला वैश्विक कला मेला

मधुश्री चटर्जी

मधुश्री चटर्जी

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 22 अगस्त से 'भारतीय कला सम्मेलन 2008' प्रारंभ होने वाला है, जिसमें कला जगत से दो सौ से अधिक प्रतिभागियों समेत 34 कला दीर्घाओं के हिस्सा लेने की संभावना है।

जानकारों का मानना है कि यह सम्मेलन स्विट्जरलैंड के छोटे शहर बेसल में गत 38 वर्षो से लगने वाले विश्व के सबसे बड़े कला मेले की याद दिलाएगा। यहां वैश्विक भागीदारी के साथ पहली बार इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।

समारोह का आयोजन कर रहे हैमर एमएस एंड एल कंपनी के प्रबंध निदेशक सुनील गौतम ने कहा कि भारत में इस मेले के आयोजन का लंबे समय से इंतजार था। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "यहां कला जगत के व्यापार में काफी उछाल आया है। ऐसी स्थिति में समारोह की शुरुआत होनी ही थी और सौभाग्य से हम लोगों ने इसकी पहल की है।"

गौतम ने बताया कि इस पहल की काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिलहाल हम लोग आठ हजार खरीदारों, पांच सौ कला दीर्घाओं और तीन हजार कलाकारों के संपर्क में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+