सहवाग और हरभजन की आईसीसी रैंकिंग में सुधार

दुबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग और स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की रैंकिंग में सुधार हुआ है।

दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगा कर सहवाग ने आईसीसी रैंकिंग में दस पायदानों की छलांग लगाई है। बल्लेबाजी की श्रेणी में अब वे 11 वें स्थान पर आ गए हैं। आईसीसी द्वारा जारी की गई नई रैंकिंग में वे भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्हें 11 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में स्थान मिला है।

सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 28 पायदानों की छलांग लगाते हुए 49 वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेकर 7 पायदानों की छलांग लगाई है। इसके साथ ही वे गेंदबाजों की श्रेणी में 11 वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

शीर्ष 10 गेंदबाजों की श्रेणी में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान अनिल कुंबले नौवें स्थान पर हैं।

बल्लेबाजी की श्रेणी में वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल पहले, आस्ट्रेलिया के माइक हसी दूसरे और आस्ट्रेलिया के ही रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर हैं।

गेंदबाजी के मामले में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन पहले स्थान पर बरकरार हैं। आस्ट्रेलिया के स्टुअर्ट क्लार्क दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन तीसरे स्थान पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+