मध्यप्रदेश के जूनियर डॉक्टर काम पर लौटे

भोपाल, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के जूनियर डाक्टर सात दिनों तक हड़ताल पर रहने के बाद सोमवार को काम पर लौट आए। जूनियर डाक्टरों ने यह फैसला सरकार के सकारात्मक रुख के चलते लिया है।

प्रदेश के पांच मेडीकल कालेज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा के साढ़े बारह सौ जूनियर डाक्टर मंगलवार से हड़ताल पर थे। उनकी मांग स्टाइपेंड बढ़ाने और फीस कम करने की थी। हड़ताल के तीसरे दिन सरकार ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग मान ली थी मगर आदेश में इस बात का खुलासा नहीं किया गया था कि यह लाभ उन्हें कब से मिलेगा और फीस कम करने का आश्वासन दिया था। इसी बीच शुक्रवार को उच्च न्यायालय में दायर एक याचिका पर जूनियर डाक्टरों को काम पर लौटने के आदेश दिए गए। इस आदेश का सम्मान करते हुए जूनियर डाक्टर शनिवार को काम पर लौटे और सामूहिक इस्तीफे दे दिए। इन इस्तीफों को सरकार ने मंजूर नहीं किया था।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डा़ विवेक तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव एम़ एम़ उपाध्याय से हुई चर्चा सकारात्मक रही। साथ ही उनकी मांगों के संदर्भ में जल्दी ही आदेश जारी हो जाएंगे। इस सकारात्मक पहल के चलते प्रदेश के पांचों मेडीकल कालेजों के जूनियर डाक्टर काम पर लौट आए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+