काशी में कावंरियों की रिकार्ड भीड़ उमड़ी

वाराणसी, 4 अगस्त (आईएएनएस)। सावन महीने के तीसरे सोमवार को आज भारी संख्या में बाहर से आए कांवरिया शिव भक्तों और श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर जलाभिषेक किया। बाहर से आने वाले कांवरिया तीर्थयात्रियों की भीड़ का आलम यह था कि उनके ठहरने के लिए नगर क्षेत्र में बनाये गये सभी विश्राम गृह पूरी तरह से भर गये थे जिसके कारण कुछ कांवरियों को सड़क पर रात गुजारनी पड़ी।

विश्राम गृहों में शिव भक्तों के लिए पैर की सिकाई के लिए गरम पानी, चाय, बिस्कुट और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था शिव सेवकों की तरफ से मुफ्त की गयी थी।

बाबा का दर्शन हालांकि शुरू हुआ भोर की आरती के बाद ही लेकिन आज सोमवार होने के कारण मन्दिर में काफी भीड़ के चलते रात 12 बजे के बाद से ही महिलाओं और पुरुषों की अलग अलग लाइन लगनी शुरू हो गयी थी, जो शाम तक लगी रही। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को बेलपत्र, दूध, घृत, शहद आदि से अभिषेक किया। पूरा क्षेत्र हर हर महादेव और बोल बम के नारों से पूरे दिन गूंजता रहा।

बाहर से आने वाले कांवरियों की भीड़ तो काशी विश्वनाथ मन्दिर में ही ज्यादातर देखी गयी लेकिन स्थानीय शिव भक्तों ने नगर के अन्य शिवालयों में भी दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया। जिसमें मृत्युंजय महादेव, त्रिलोचन महादेव, सारंगनाथ मन्दिर, तिलभांडेश्वर महादेव और जोगेश्वर महादेव में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गयी।

स्थानीय शिवभक्तों ने बाबा को गंगाजल, चंदन, भांग, धतूरा और बेलपत्र चढ़ाकर प्रसन्न करने का कोशिश की। इन मंदिरों में पूजा करने वालों में आज महिलाओं की संख्या ज्यादा दिखाई दी।

कैलासपुरी मुहल्ले से आई ललिता माहेश्वरी ने बताया कि दो सोमवार हमलोग बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाते हैं और तीसरे सोमवार को अन्य शिव मन्दिरों में। माहेश्वरी ने बताया कि इसके पीछे कारण यह है कि जो लोग बाहर से आते हैं वे बाबा विश्वनाथ को ही जल चढ़ाना चाहते हैं और तीसरे सोमवार को बाहरी भक्तों की भीड़ बहुत ज्यादा हो जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+