उप्र में बीएसएनएल देगा मंडियों के भाव की जानकारी

लखनऊ, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के उपभोक्ताओं को जल्द ही घर बैठे मंडियों के भाव मिल सकेंगे। बीएसएनएल और मंडी परिषद के बीच करार के बाद उपभोक्ता 12555 नंबर डायल कर इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

बीएसएनएल के जनरल मैनेजर (बिजनेस एंड डेवलपमेंट) एस.जी. कौशल ने बताया कि बीएसएनएल और मंडी परिषद में करार हो चुका है। दोनों के सर्वर आपस में जोड़ दिए गए हैं और तकनीकी परीक्षण का काम चल रहा है। आगामी 15 अगस्त को इस योजना को व्यावसायिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि मंडी भाव जानने के लिए उपभोक्ताओं को 12555 नंबर डायल करना होगा, जिसका शुल्क एक रुपये प्रति मिनट निर्धारित किया गया है।

बीएसएनएल प्रबंधन के मुताबिक पूरे देश की मंडियों को 'ऑनलाइन इंटरेक्टिव वायस रिकॉर्डेड सिस्टम' (आईवीआरएस) के जरिए जोड़ने की योजना है। इससे सभी प्रकार के भाव आसानी से उपलब्ध होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+