बिग बी के कार्यक्रम में बिजली गुल
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बालीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन उस समय बुरे फंसे जब टेक्सास में एक कार्यक्रम प्रस्तुत करते समय अचानक बिजली गुल हो गई और कुछ समय के लिए सब कुछ ठप हो गया था।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' पर लिखा कि फिल्म 'सिलसिला' के लोकप्रिय गीत 'रंग बरसे' को जब वे प्रस्तुत कर रहे थे तभी बिजली गुल हो गई, उस समय वे मंच पर अकेले खड़े थे।
उन्होंने लिखा कि गीत पेश किए जाने दौरान अचानक माइक और सभी इलेक्ट्रानिक्स मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। यह किसी भी कलाकार और संगीत समारोह के लिए एक दु:स्वप्न के समान होता है।
स्थिति को तत्काल भांपते हुए अमिताभ ने अपने हुनर के बल पर कार्यक्रम को जारी रखा। इस दौरान वहां मौजूद अन्य कलाकारों ने भी मंच पर आकर उनका साथ दिया।
बिग बी ने लिखा कि कुछ समय बाद आवाज और बिजली के आते ही सब कुछ सामान्य हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications