सुरजीत का अंतिम संस्कार आज शाम 3 बजे
नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। देश में गठबंधन की राजनीति का नींव रखने वाले दिग्गज कम्युनिस्ट नेता हरकिशन सिंह सुरजीत का आज शाम तीन बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। शुक्रवार को उनका निधन हो गया था।
सिंह के पार्थिव शरीर को 3 तीन मूर्ती लेन स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा जहां उनके समर्थक श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा। सुरजीत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 1992 से 2005 के बीच महासचिव रहे थे।
पार्टी कार्यालय एक. के. गोपालन भवन में सुरजीत को श्रद्धांजलि देने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और मंत्रियों के आने की उम्मीद है। पार्टी कार्यालय में शाम 2.30 बजे तक पार्थिव शरीर को रखा जाएगा।
पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक निगम बोध घाट पर शाम तीन बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
शुक्रवार को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में 92 वर्षीय सुरजीत का निधन हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*