सुरजीत को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि (लीड-1)
नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता हरिकिशन सिंह सुरजीत को रविवार को सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को सुरजीत ने अंतिम सांस ली थी।
आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए सुरजीत का शव नई दिल्ली स्थित माकपा मुख्यालय लाया गया था। विभिन्न राज्यों से आए माकपा कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सुरजीत को श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प गुच्छ भेजे।
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और मंत्री भी सुरजीत को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी, वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान आदि ने सुरजीत को श्रद्धांजलि दी।
सिंह के पार्थिव शरीर को 3 तीन मूर्ति लेन स्थित उनके आवास पर रखा गया जहां लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय में रखा गया। सुरजीत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 1992 से 2005 के बीच महासचिव रहे थे।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में 92 वर्षीय सुरजीत का निधन हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।