आईएसआई और आतंकियों के संबंध: सीआईए

cia chief
वाशिंगटन,1 अगस्तः अमरीकी खुफिया एजेंसियों ने काबुल स्थित भारतीय दूतावास पर हुए फिदायीन हमले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मिलीभगत होने के अपने दावे को दोहराते हुए कहा है कि उनके पास आईएसआई अधिकारियों और आतंकियों के बीच हुई बातचीत के रिकार्ड उपलब्ध हैं।

"न्यूयार्क टाइम्स" ने अमरीकी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इस बात के पुख्ता सबूत मिल गए हैं कि आईएसआई के अधिकारी आतंकवाद से लड़ने के अमरीकी प्रयासों पर पानी फेरने में लगे हैं।

अखबार के मुताबिक अफगानिस्तान में फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए कबायली क्षेत्रों में जड़ जमाए तालिबानी और अल कायदा के आतंकवादियों से आईएसआई को दोस्ताना सहयोग के संबंध हैं।

अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान के कबायली इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ अमरीकी सेना के अभियान के बारे में आईएसआई उन्हें लगातार सूचनाएं मुहैया कराता रहता है जिससे आतंकियों को बच निकलने और अपनी रणनीति बदलकर काम करने का पूरा मौका मिल जाता है।

सीआईए अधिकारियों का कहना है कि काबुल स्थित भारतीय दूतावास पर गत सात जुलाई को हुए फिदायीन हमला मौलवी जलालुद्दीन हक्कानी के गिरोह ने किया था जो अल कायदा का घनिष्ठ सहयोगी है।

अलकायदा हक्कानी की मदद से पाकिस्तान के कबायली क्षेत्रों में जड़ें जमाए हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+