बस नदी में गिरी, 20 नेपाली तीर्थयात्रियों की मौत

आपदा प्रबंधन विभाग और गोपेश्वर पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चमोली-बद्रीनाथ मोटर मार्ग पर नेपाली तीर्थयात्रियों की एक बस दोपहर लगभग चार बजे बिरही के पास अलकनंदा नदी में जा गिरी जिससे 20 लोगों की मृत्यु हो गयी है तथा 06 लोग घायल हो गये।
घायलों को गोपेश्वर प्राथमिक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं जबकि 12 लोग लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।
बस में लगभग 38 लोग सवार थे। गोपेश्वर पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने बताया कि बस में सवार यात्री नेपाल के रहने वाले हैं। वे बद्रीनाथ के दर्शन करके नेपाल लौट रहे थे।
पुलिस अधीक्षक जी.एन.गोस्वामी सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी और राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद हैं लापता यात्रियों की तलाश की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
