भाजपा ने की व्यापक फेरबदल की तैयारी

सूत्रों ने बताया कि पार्टी संभवतः सभी राज्यों के प्रभारियों को बदलेगी। उसने इस प्रक्रिया में अपने पूर्व के फैसले को बदलते हुए लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा को स्थगित करने का निर्णय किया है।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया पार्टी ने अधिक से अधिक सीटें हासिल करने के इरादे से इस बार लगभग सभी राज्यों के प्रभारियों और राज्यसभा के अपने वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ाने का मन बनाया है।
ऐसे में प्रभारियों के लिए व्यावहारिक रूप से दो-दो जिम्मेदारियां संभालना मुश्किल होगा।केवल पूर्व पार्टी अध्यक्ष एम वेंकैया नायडू ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। वह चुनावी तैयारियों के लिए पार्टी के प्रभारी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
