अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी फीके

नई दिल्ली, 1 अगस्त: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में शुक्रवार को सोने व चांदी की कीमतों में कमी आने के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने व चांदी की कीमतें फीकी पड़ गई हैं।
एमसीएक्स में सोने का अक्टूबर वायदा 85 रुपये की कमी से 12,603 रुपये प्रति दस ग्राम जबकि चांदी का सितंबर वायदा 146 रुपये की कमी के साथ 24,574 रुपये प्रति किलो दर्ज हुआ।
लंदन हाजिर बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में 2.55 डालर की गिरावट आयी।
एमसीएक्स में शुक्रवार सुबह सोने का अक्टूबर वायदा 34 रुपये की नरमी से 12,654 रुपये प्रति दस ग्राम खुला और 12,602-12,654 रुपये प्रति दस ग्राम के बीच कारोबार करते हुए 85 रुपये की नरमी से 12,603 रुपये प्रति दस ग्राम देखा गया। वही चांदी का सितंबर वायदा 39 रुपये की कमजोरी से 24,681 रुपये प्रति किलोग्राम खुला और 24,567-24,681 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच कारोबार करते हुए 146 रुपय की नरमी से 24,574 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज हुआ।


Click it and Unblock the Notifications
