भारत में कॉफी का निर्यात बढ़ा

नई दिल्ली, 1 अगस्त: कॉफी निर्यात में विश्व में पांचवें स्थान पर आसीन भारत से कॉफी का निर्यात बढ़ रहा है। चालू वित्तीय वर्ष के पहले सात महीने में कॉफी निर्यात में तेजी से वृद्धि दर्ज हुई है।
इस दौरान कुल एक लाख 50 हजार 132 टन कॉफी का निर्यात किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के एक लाख 42 हजार 132 टन के मुकाबले 6.2 फीसदी अधिक है।
कॉफी बोर्ड से द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक आलोच्य अवधि के दौरान कुल 75 हजार 770 टन राबस्टा कॉफी का निर्यात किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 74 हजार 681 टन के मुकाबले ज्यादा है।
यही नहीं इस अवधि में अरेबिका कॉफी के निर्यात में भी 20.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। वर्ष 2008 के प्रथम सात महीनों के दौरान कुल 36 हजार 827 टन अरेबिका कॉफी का निर्यात हुआ है।
कॉफी बोर्ड के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आलोच्य अवधि के दौरान वार्षिक तौर पर कुल 2 लाख 23 हजार 565 टन कॉफी का निर्यात किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11 फीसदी कम है।


Click it and Unblock the Notifications
