महंगी हुई हवाई यात्रा

नई दिल्ली, 1 अगस्त: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा विमान ईंधन (एटीएफ) के दामों में वृद्धि होते ही हवाई यात्रा महंगी हो गई। एयर इंडिया, जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइंस ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। एटीएफ के दामें में बढ़ोत्तरी होने के तुरन्त बाद तीनों ने अपने किराए में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है। नई दरें शुक्रवार से लागू भी कर दी गई।
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता के मुताबिक एटीएफ की कीमतें मांग और आपूर्ति पर निर्भर करती हैं। इस समय बाजार बहुत अस्थिर है और प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए कीमतो को बढ़ाना जरूरी हो गया है। गुरुवार मध्य रात्रि से इनकी कीमत प्रति लीटर 1,931.07 रुपये हो जाएगी। वहीं जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइंस ने भी दामों में बढ़ोत्तरी का यही कारण बताया है।
उधर स्पाइस जेट के प्रवक्ता ने कहा, है कि उनकी कम्पनी भी कुछ दिनों में कीमतें बढ़ाने पर फैसला ले सकती है। फिलहाल परिस्थितियों का आकलन किया जा रहा है। यही नहीं कई अन्य निजी कम्पनियों ने भी हवाई यात्रा के किराये में वृद्धि करने की योजना बना रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications
