स्वात घाटी में घमासान जारी, 70 मरे

पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की घाटी में जारी संघर्ष तब भड़क उठा, जब तालिबान समर्थक आतंकवादियों ने तीन खुफिया अधिकारियों की हत्या कर दी। साथ में पुलिस तथा सुरक्षा बलों के करीब 30 जवानों का अपहरण कर लिया। इसके बाद से घाटी में दो महीने से जारी संघर्ष विराम समझौता भी अधर में लटक गया है।
पिछले तीन दिनों में हताहत होने वाले नागरिकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। एक रिहायशी इलाके के मोर्टार हमले की चपेट में आने के कारण करीब 18 लोग मारे गए और करीब 40 लोग घायल हो गए। हताहत होने वालों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास के मुताबिक सेना की कार्रवाई में अब तक करीब 45 आतंकवादियों की मौत हुई है। सेना के पांच जवानों और एक अधिकारी की मौत बुधवार को उचारिया सार इलाके में हुई।


Click it and Unblock the Notifications
