फिलहाल अमिताभ के लिए कोई पटकथा नहीं है: राघवन
मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। रोमांचक फिल्में बनाने वाले युवा निर्देशक श्रीराम राघवन की दिली इच्छा है कि वे बालीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को लेकर एक फिल्म का निर्देशन करें, लेकिन फिलहाल उनके पास अमिताभ के लिए उपयुक्त पटकथा नहीं है।
मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। रोमांचक फिल्में बनाने वाले युवा निर्देशक श्रीराम राघवन की दिली इच्छा है कि वे बालीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को लेकर एक फिल्म का निर्देशन करें, लेकिन फिलहाल उनके पास अमिताभ के लिए उपयुक्त पटकथा नहीं है।
हाल में आई फिल्म 'जॉनी गद्दार' के निर्देशक राघवन ने आईएएनएस से कहा, "बालीवुड के सभी फिल्म निर्देशकों की इच्छा होती है कि वे अमिताभ बच्चन को लेकर कम से कम एक में काम करें। यकीनन, मैं भी उन निर्देशकों में शामिल हूं, लेकिन फिलहाल मेरे पास उनके लिए कोई उपयुक्त पटकथा नहीं है।"
उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि फिल्म की पटकथा उसका सबसे मजबूत पक्ष होता है। यदि आपके पास अच्छी पटकथा नहीं है तो फिल्म के प्रस्तुतिकरण की गहरी समझ होनी चाहिए। "
राघवन ने बताया कि ऐश्वर्या राय और जॉन अब्राहम के लिए मैंने एक पटकथा तैयार की है, लेकिन फिल्म शुरू करने से पहले इसपर मुझे और काम करना है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सबसे पहले मेरा ध्यान फिल्म की पटकथा पर जाता है, उसके बाद ही मैं अभिनेता तय करता हूं। यदि पटकथा को पढ़कर मुझे लगेगा कि यहां शाहरुख खान को होना चाहिए तो मैं तत्काल उनके पास जाना और उनके साथ काम करना पसंद करुं गा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले राघवन उर्मिला मातोंडकर और सैफ अली खान को लेकर 'एक हसीना थी' नामक फिल्म बना चुके हैं, जिसे दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने खूब सराहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
