गुटनिरपेक्ष देशों के विदेशमंत्रियों की बैठक समाप्त
तेहरान, 31 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान की राजधानी तेहरान में गुटनिरपेक्ष देशों के विदेशमंत्रियों की दो दिवसीय बैठक बुधवार को समाप्त हो गई।
तेहरान, 31 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान की राजधानी तेहरान में गुटनिरपेक्ष देशों के विदेशमंत्रियों की दो दिवसीय बैठक बुधवार को समाप्त हो गई।
बैठक की समाप्ति पर बुधवार रात को जिंबाब्वे संकट और ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम पर दो दस्तावेज और एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया।
सम्मेलन का अंत ईरानी विदेशमंत्री मनोशेर मोत्ताकी के भाषण से हुआ। मोत्ताकी ने अपने भाषण में ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के प्रति गुटनिरपेक्ष देशों के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया।
मंगलवार को सम्मेलन को संबोधित करते हुए विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी ने परमाणु तकनीक के शंतिपूर्ण उपयोग के ईरानी अधिकार का समर्थन किया था।
गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के विदेशमंत्रियों के अतिरिक्त 15 पर्यवेक्षक सदस्य और अंतर्राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय संगठनों के आठ प्रतिनिधि भी सम्मेलन में उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।