डब्ल्यूटीओ वार्ता की विफलता के लिए भारत, चीन जिम्मेदार नहीं : मनडेल्सन
लंदन, 30 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ ने कहा है कि जेनेवा में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की मंगलवार को विफल हुई वार्ता के लिए भारत व चीन को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त पीटर मनडेल्सन ने यह बात कही।

कृषि उत्पादों के लिए बाजार खोलने के मुद्दे पर अमेरिका व अन्य विकसित देशों और भारत-चीन व अन्य विकासशील देशों के बीच गतिरोध के कारण मंगलवार को वार्ता विफल हो गई थी। वार्ता के विफल होने के बाद एक टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में मनडेल्सन ने कहा, "यह विफलता आशा के विपरित नहीं है। यह एक मुश्किल मुद्दा था।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे इस विफलता के लिए चीन या भारत को जिम्मेदार मानते हैं तो उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से नहीं"।
चैनल4 टेलीविजन से उन्होंने कहा कि बातचीत अपेक्षाकृत एक ऐसे मुद्दे पर हुई जो विश्व व्यापार के लिए कम महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खराब लग रहा है कि पूरे करे-धरे पर रातोंरात पानी फिर गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*