आईएईए में भारत का समर्थन कर सकता है आस्ट्रिया
विएना, 29 जुलाई (आईएएनएस)। आस्ट्रिया ने संकेत दिया है कि वह अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के संचालक मंडल की बैठक के दौरान भारत से संबद्ध सुरक्षा मानक समझौते का समर्थन कर सकता है।
विएना, 29 जुलाई (आईएएनएस)। आस्ट्रिया ने संकेत दिया है कि वह अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के संचालक मंडल की बैठक के दौरान भारत से संबद्ध सुरक्षा मानक समझौते का समर्थन कर सकता है।
आईएईए की बैठक शुक्रवार को विएना में होने वाली है। ऑस्ट्रिया के एक वरिष्ठ राजनयिक ने आईएएनएस कहा कि हालांकि ऑस्ट्रिया इस समझौते के हक में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि भारत अपनी बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अन्य स्रोतों का पता लगाए, तो आस्ट्रिया को बहुत खुशी होगी।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आस्ट्रिया यह बात बखूबी समझता है कि हर देश की कुछ विशिष्ट जरूरते होती हैं। आस्ट्रिया संभवत: एक अगस्त को भारत का समर्थन कर सकता है।
आस्ट्रिया पर देश के तीसरे प्रमुख राजनीतिक दल विपक्षी ग्रीन पार्टी की ओर से इस बात के लिए बहुत दबाव पड़ रहा है कि वह परमाणु करार पर आईएईए तथा परमाणु आपूर्तिकर्ता समूहएनएसजी) में भारत के खिलाफ मतदान करे।
ग्रीन पार्टी के प्रवक्ता अर्लराइक लुनेक ने आईएएनएस को बताया कि उनकी पार्टी का मानना है कि अमेरिका-भारत परमाणु करार का अंतर्राष्ट्रीय परमाणु अप्रसार पर असर पड़ेगा। इससे ईरान जैसे परमाणु महत्वाकांक्षा वाले देशों के साथ बातचीत भी प्रभावित होगी।
आस्ट्रिया के विदेश मंत्री उर्सूला प्लासनिक अक्सर कहते रहे हैं कि उनका देश परमाणु अप्रसार की मौजूदा प्रणाली में बदलाव या उसमें व्यवधान नहीं चाहता। उन्होंने पहले कई बार कहा है कि एक -दो-तीन समझौते की समीक्षा की जाएगी, लेकिन उन्होंने कभी भी इसके समर्थन या विरोध की बात नहीं की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*