भूकंप से थर्राया बांग्लादेश

Quake Bangladesh
ढ़ाका, 27 जुलाईः बांग्लादेश की राजधानी और आस-पास के अन्य जिलों को कल देर रात 5.6 तीव्रता वाले भूकंप ने थर्रा दिया। इससे लोगों में घबराहट फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए।

लोग डर के मारे अपने घरों की खिड़कियों में से बाहर कूद गए जिस कारण कम से कम 30 घायल हो गए। मौसम विभाग ने बताया कि देर रात करीब 12.52 पर भूकंप आया जिसका केंद्र ढ़ाका के भूकंप विज्ञान केंद्र से 238 किलोमीटर दूर उत्तरपूर्व था।

भूकंप के कारण शहर के पुराने क्षेत्र में कुछ जीर्ण इमारतों में दरारें आ गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ढ़ाका विश्वविद्यालय में डर के कारण कुछ विद्यार्थी क्लासों से बाहर कूद पड़े जिस कारण कम से कम 20 विद्यार्थी घायल हो गए। इनमें से कुछ के पैर की हड्डीयां टूट गई।

एक छात्र मोहसीन ने बताया पूरी इमारत हिल रही थी। मुझे लगा कि इसके अंदर रहना सुरक्षित नहीं है। दूसरे माले से कूदने वाले छात्र जिउर रहमान के पैर की हड्डी टूट गई। कई अन्य लोगों ने बताया कि धरती के हिलने से उनकी नींद खुल गई। नजदीकी जिलों से आए भूकंप की खबर से कई लोग डर के मारे घर से बाहर निकल आए।

रिपोर्टों के अनुसार खिड़कियों से कूदने वाले 10 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। विशेषज्ञों को ढ़ाका में बड़ा भूकंप आने की आश्कांा थी और उन्होंने चेतावनी भी दी थी कि यदि ऐसी कोई घटना होती है तो उससे निपटने के लिए तैयारियां नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+